होम गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 29, 2020 07:50 PM

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन

लॉकडाउन-4 समाप्त होने में महज दो दिन बाकी रह गए हैं. इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्रियों से फोन पर सुझाव लेने के बाद शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बातचीत के बारे में विस्तार से प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी. करीब दो घंटे से ज्यादा चली बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव राजीव गाबा और गृहसचिव एके भल्ला भी मौजूद रहे.

 

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री व अधिकारियों के साथ लॉक डाउन 4 की समीक्षा की और आगे क्या किया जाए इस पर भी चर्चा की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के ज्यादातर मुख्यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं. केंद्र सरकार भी मानती है कि लॉकडाउन से कोरोना को बढ़ने से रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है.

 

इससे एक बात तय मानी जा रही है कि लॉकडाउन 5 आने की संभावना बढ गई है. इस बार के लॉकडाउन में और रियायतें मिल सकती हैं. मसलन इंटर स्टेट एक्टिविटी भी बढ़ सकती है. साथ ही राज्यों को भी अपने स्तर पर नियम तय करने के और ज्यादा अधिकार दिये जा सकते हैं. खासकर ग्रीन जोन वाले जिलों में जिलाधिकारी को राज्य सरकार के साथ मिलकर रणनीति बनाने की छूट मिल सकती है.

 

साथ ही एक बात और तय है कि पूर्व में लॉकडाउन से पहले पीएम और सीएम की होने वाली वीसी की संभावना भी अब समाप्त हो गई है. माना जा रहा है कि इसीलिए प्रधानमंत्री के निर्देश पर गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही मुख्यमंत्रियों से बात करके उनकी राय ली है. अब केवल केंद्र सरकार को तय करना है कि लॉकडाउन बढ़ाया जाये या नहीं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)