होम पेट्रोल डीजल पर कर में बढोतरी के बावजूद ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 29, 2020 07:21 PM

पेट्रोल डीजल पर कर में बढोतरी के बावजूद ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं

पेट्रोल डीजल पर कर में बढोतरी के बावजूद ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं

पेट्रोल डीजल पर कर में बढोतरी के बावजूद ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं

सरकार के उच्च पदस्थ सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान उत्पाद शुल्क में बढोतरी किये जाने के बावजूद पेट्रोल , डीजल और केरोसिन के उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है और इस दौरान कीमतों में बढोतरी नहीं हुयी है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हुयी गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर सूत्र ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढोतरी नहीं हुयी है। हालांकि सूत्र ने माना कि कुछ राज्यों ने वैट आदि में बढोतरी की है जिससे संबंधित राज्यों में बढोतरी हुयी होगी लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में बढोतरी किये जाने से इसकी कीमतों में कोई बढोतरी नहीं हुयी है।

उल्लेखनीय है कि काेरोना वायरस के वैश्विक स्तर पर विशेषकर विकसित और विकासशील देशों में तेजी से फैलने के कारण किये गये लॉकडाउन से तेल की मांग में भारी कमी आयी जिससे इसकी कीमतों में वैश्विक स्तर पर भारी गिरावट देखी गयी थी। अमेरिका में तेल की कीमतें ऋणात्मक हो गयी थी। इसी दौरान घरेलू स्तर पर भी तेल की कीमतों में भारी कमी किये जाने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन सरकार ने उत्पाद शुल्क में बढोतरी कर कीमतों को यथावत बनाये रखा। कुछ राज्यों ने काेरोना से निपटने के लिए धनराशि जुटाने के उद्देश्य से वैट में बढोतरी की है जिससे वहां इसकी कीमतों में बढोतरी हुयी है।

शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर भी कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखा गया। अमेरिकी क्रुड की कीमत पिछले दिवस की तुलना में 3 फीसदी गिरकर 32.70 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेट क्रुड 2.04 प्रतिशत फिसलकर 34.57 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)