होम इस देश में क्वारंटाइन में लोग छतों पर कर रहे हैं शराब की अड्डेबाजी
इस देश में क्वारंटाइन में लोग छतों पर कर रहे हैं शराब की अड्डेबाजी
नेजुएला (Venezuela) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की वजह मार्च से ही लोग क्वारंटाइन (quarantine) में रह रहे हैं. लोगों के लिए वक्त काटना मुश्किल हो गया है. कई लोग अपनी छतों पर टहलते पाए जाते हैं. वो घर से बाहर निकल नहीं सकते हैं, इसलिए अपने-अपने छतों पर ही जमा होकर एकदूसरे का हाल-चाल ले रहे हैं.
अब मुश्किल दौर में लोगों ने मनोरंजन का नया तरीका भी निकाल लिया है. वेनेजुएला में लोग अपने छतों पर शराब की अड्डेबाजी कर रहे हैं. लोग शाम के वक्त अपने-अपने छतों पर इकट्ठा होते हैं. म्यूजिक चलाते हैं और अपने-अपने छतों पर ही शराब की अड्डेबाजी जमाते हैं.
वेनेजुएला के एक इलाके लास पालोस ग्रैंड्स में इनदिनों शाम के वक्त दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है. सारे लोग अपने छत पर जमा हो जाते हैं. अपने अपने हाथ में शराब के ग्लास पकड़कर पड़ोसियों के साथ चीयर्स करते हैं और इस तरह से उनका क्वारंटाइन में रहने हुए हैप्पी ऑवर बीत रहा है.
इस दौरान वो एकदूसरे को शराब शेयर भी करते हैं. इस परंपरा की शुरुआत में इन्होंने प्लास्टिक के कंटेनर में शराब डालकर एकदूसरे को देना शुरू किया. इसके बाद पड़ोसियों के साथ शराब की शेयरिंग बढ़ती गई.इसी तरह ये अपने छतों पर दोपहर के वक्त कॉफी पर मिलते हैं. डिनर भी इनका छत पर ही दूसरे छतों पर पड़ोसियों के साथ होता है. महामारी के दौरान ये लोग अपने पड़ोसियों के करीब आ गए हैं.
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला के इस इलाके में रहने वाले एक शख्स ने बताया है कि छत का इस्तेमाल आमतौर पर हमलोग मेनटेंस के लिए करते हैं. लेकिन आजकल ये अपने पड़ोसियों के साथ वक्त बिताने का अड्डा बन गया है.
लोग बता रहे हैं कि इसके जरिए वो प्रकृति के ज्यादा करीब महसूस करते हैं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया और अपने फोन से दूरी बना ली है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।