होम कोरोना को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, नीति आयोग के पुराने दावों की दिलाई याद
कोरोना को लेकर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज, नीति आयोग के पुराने दावों की दिलाई याद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र की तैयारियों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि नीति आयोग में जीनियस ने भविष्यवाणी की थी कि देशभर में लॉकडाउन के बाद 16 मई से कोरोना वायरस के कोई भी नए मामले नहीं आएंगे।
उन्होंने व्यंग करते हुए कहा कि नीति आयोग के प्रतिभावान लोगों ने इसे फिर से किया है।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, "मैं आपको उनके ग्राफ की याद दिलाना चाहूंगा जहां भविष्यवाणी की गई थी कि सरकार की तरफ से लगाए राष्ट्रीय लॉकडाउन रणनीति के बाद कोरोना वायरस के कोई नए मामले नहीं आएंगे, 16 मई।" राहुल गांधी ने उस समय सरकार की तरफ से पेश किए गए एक ग्राफ पर भी पोस्ट किया था।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर तंज कसते हुए कहा कि यह किसी के पल्ले नहीं पड़ रहा है।
शुक्रवार को सीएम बघेल ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और अनुराग जी का धारावाहिक चल रहा है, दोनों ही हिन्दी और अंग्रेजी में रोज एक-एक वर्ग के बारे में समझा रहे हैं लेकिन किसी को कुछ पल्ले नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब ये धारावाहिक पूरा खत्म हो जाएगा तभी कोई प्रतिक्रिया देना ठीक होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।