होम घर लौट रहे बेबस मजदूरों के लिए सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं: अखिलेश

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2020 07:40 PM

घर लौट रहे बेबस मजदूरों के लिए सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं: अखिलेश

घर लौट रहे बेबस मजदूरों के लिए सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं: अखिलेश

घर लौट रहे बेबस मजदूरों के लिए सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं: अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार कोकहा कि लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिये सरकार ने कोई इंतज़ाम नहीं किया है और ये लोग सड़कों पर भूखे-प्यासे मरने को मजबूर हैं। अखिलेश ने ट्वीट किया,श्रमिकों को काम पर लाने के लिए तो सरकार उद्योगपतियों को पास दे रही है, पर घर लौट रहे उन बेबस मज़दूरों के लिए कोई इंतज़ाम नहीं है जो सड़कों पर भूखे-प्यासे मरने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब सब जान गये हैं कि यह सरकार अमीरों के साथ है और मज़दूर, किसान, ग़रीब के ख़िलाफ़ है। इससे भाजपा की कलई खुल गई है।’’अखिलेश ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज पर ट्वीट कर कहा था, ‘‘यह कैसा समाधान है? किसानों को क़र्ज़ लेने के लिए कहा जा रहा है। यह समय भविष्य की हवा-हवाई बातों का नहीं, किसानों-ग़रीबों को तत्काल नकद राहत देने का है। सरकार के पैकेज की जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, वैसे-वैसे इसका खोखलापन भी सामने आ रहा है। यह पैकेज नहीं, बल्कि जुमलों का पिटारा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)