होम न्यूजीलैंड में लॉकडाउन हटने के बाद आधी रात को बाल कटाने पहुंच गए लोग
न्यूजीलैंड में लॉकडाउन हटने के बाद आधी रात को बाल कटाने पहुंच गए लोग
न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर कंट्रोल करने के बाद बुधवार रात से लॉकडाउन में ढील दे दी। जिसके बाद मॉल, थोक दुकानें, रेस्तरां और सैलून खोलने की इजाजत दे दी। इसके बाद वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च सहित कई शहरों में हेयर सैलून रात को ही खुल गई और लोग रात में बाल कटाने के लिए पहुंच गए। कई जगहों पर लोगों को लाइन में लगे भी देखा गया।
बता दें कि न्यूजीलैंड में बुधवार (13 मई) रात से कई पाबंदियों में ढील दी गई। सरकार ने देश में मॉल, थोक दुकानें और रेस्तरां खोलने का फैसला किया, लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के नियम का पालन करना जरूरी और एक स्थान पर 10 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है।
न्यूजीलैंड में बिना दर्शकों के हो रहा है सुपर रग्बी
न्यूजीलैंड में कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद 13 जून से पांच टीमों की सुपर रग्बी (घरेलू प्रतियोगिता) प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट को सुपर रग्बी एओटेरोआ के नाम से जाना जाता है। इसमें भाग लेने वाली पांचों टीमों के खिलाड़ियों को तैयारी करने के लिए चार सप्ताह का समय मिलेगा। दस सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हर टीम विरोधी टीम के साथ घरेलू और उनके मैदान पर मैच खेलेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।