होम लॉकडाउन-4 में ज्यादा रियायतें, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलेगा निर्णय लेने का अधिकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2020 07:43 PM

लॉकडाउन-4 में ज्यादा रियायतें, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलेगा निर्णय लेने का अधिकार

लॉकडाउन-4 में ज्यादा रियायतें, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलेगा निर्णय लेने का अधिकार

लॉकडाउन-4 में ज्यादा रियायतें, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलेगा निर्णय लेने का अधिकार

सोमवार से शुरू होने वाला लॉकडाउन-4 ज्यादा लचीला होगा और इसमें ज्यादा रियायतें मिलने जा रही हैं। इसमें धीरे-धीरे रेलवे और घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भी उनके हॉटस्पॉट को परिभाषित करने के लिए अधिकार दिए जाएंगे। शुक्रवार को अधिकारियों ने कहा कि रेड जोन में स्कूल, कॉलेज, मॉल और सिनेमा हॉल को देश में कहीं भी खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन सैलून, नाई की दुकानें और चश्मे दुकानों को अनुमति दी जा सकती है। लॉकडाउन-4 में ग्रीन जोन लचीला होगा और काफी रियायतें मिलेंगी। यहां लगभग सभी चीजों को खोल दिया जाएगा जबकि ऑरेंज जोन में सीमित अंकुश रहेगा लेकिन रेड जोन में कड़े प्रतिबंध रहेंगे।

कई राज्य जारी रखना चाहते हैं लॉकडाउन

हालांकि, गृह मंत्रालय द्वारा अंतिम दिशानिर्देश राज्य सरकारों के सुझावों के बाद ही जारी किए जाएंगे। राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को शुक्रवार तक अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, असम और तेलंगाना चाहते थे कि लॉकडाउन को जारी रखा जाए। कुछ राज्य कोविड19 की स्थिति के अनुसार जिलों को ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन तय करने की शक्तियां चाहते थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकारों के इस अनुरोध को स्वीकार किया जा सकता है ताकि वे जमीनी स्थिति के आधार पर किसी विशेष स्थान पर लोगों या आर्थिक गतिविधियों की आवाजाही को अनुमति दे सकें या प्रतिबंधित कर सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि लॉकडाउन 4.0 में नए नियमों के साथ "पूरी तरह से अलग रूप" होगा।

धीरे-धीरे शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

अधिकारी ने कहा, "कोई भी राज्य लॉकडाउन को पूरी तरह से वापस नहीं लेना चाहता है, सभी धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करना चाहते हैं।" रेलवे और घरेलू एयरलाइनों के क्रमिक और जरूरत-आधारित संचालन अगले सप्ताह से होने की संभावना है, लेकिन दोनों पूर्ण रूप से खुलने की संभावना नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि बिहार, तमिलनाडु, कर्नाटक कुछ ऐसे राज्य थे, जो कम से कम मई-अंत तक ट्रेन और हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने के पक्ष में नहीं थे। रेलवे ने पहले ही दिल्ली से 15 गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें शुरू कर दी हैं और लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी श्रमिकों के परिवहन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चला रहा है।

प्रतिबंध के साथ ऑटो-टैक्सी को मिलेगी छूट

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)