होम इस यूरोपीय देश ने कोरोना महामारी के खत्म होने का किया ऐलान, खोले बॉर्डर
इस यूरोपीय देश ने कोरोना महामारी के खत्म होने का किया ऐलान, खोले बॉर्डर
यूरोपीय देश (European Country) स्लोवेनिया (Slovenia) ने अपने यहां कोरोना (Coronavirus) की महामारी के खत्म होने का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी गई है. इसके साथ ही स्लोवेनिया ने अपने बॉर्डर भी खोल दिए हैं. हालांकि देश में संक्रमण के नए मामले अब भी दर्ज किए जा रहे हैं.
महामारी के खत्म करने का ऐलान करते हुए स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री जनेज जानसा ने कहा कि यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्लोवेनिया के हालात सबसे अच्छे हैं. इसलिए हम महामारी के खत्म होने का ऐलान कर पा रहे हैं. स्लोवेनिया में दो महीने पहले कोरोना महामारी को लेकर घोषणा की गई थी.
स्लोवेनिया एक पहाड़ी देश है. यहां की आबादी करीब 20 लाख है. इसकी सीमा इटली से लगती है. गुरुवार तक यहां वायरस संक्रमण के 1500 मामले सामने आए थे. वायरस की चपेट में आकर करीब 103 लोगों की मौत हुई है.
संक्रमण के कम मामलों को देखते हुए स्लोवेनिया ने सभी यूरोपिय देशों के नागरिकों के लिए अपनी सीमा खोल दी है, जबकि यूरोप के बाहर के नागरिकों को यहां आने पर क्वारंटाइन रहना होगा.
बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना अब भी बनी हुई है, इसलिए कुछ नियम कायदे लागू होंगे और उनपर सख्ती से अमल होगा.
स्लोवेनिया में पब्लिक के भीड़ इकट्ठा करने पर अब भी पाबंदी है. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा और पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनना जरूरी होगा.
इस हफ्ते सरकार ने ऐलान किया है कि अगले हफ्ते से कुछ शॉपिंग सेंटर और होटलों को खोलने की मंजूरी दी जाएगी. मई 23 से फुटबॉल मैच और दूसरे खेल भी शुरू हो जाएंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।