होम मध्य प्रदेश खिलाड़ियों का बीमा कराने वाला देश का पहला राज्य बना

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 15, 2020 07:38 PM

मध्य प्रदेश खिलाड़ियों का बीमा कराने वाला देश का पहला राज्य बना

मध्य प्रदेश खिलाड़ियों का बीमा कराने वाला देश का पहला राज्य बना

मध्य प्रदेश खिलाड़ियों का बीमा कराने वाला देश का पहला राज्य बना

मध्य प्रदेश खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों को चिकित्सा एवं दुर्घटना बीमा का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रथम चरण में विभिन्न खेल अकादमियों के खिलाड़ियों को इससे लाभान्वित किया गया है और खिलाड़ियों का बीमा कराने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। खेल विभाग द्वारा प्रदेश के मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में 31 मई, 2020 तक चाही गई है। इस सिलसिले में संचालक खेल और युवा कल्याण श्री व्ही. के. सिंह द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघों के पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघों से 31 मार्च, 2020 तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे, परंतु कोरोना संक्रमण एवं लॉक डाउन के चलते अब आवेदन 31 मई, 2020 तक आमंत्रित किये गए हैं । संचालक खेल और युवा कल्याण व्ही. के. सिंह ने बताया कि  चिकित्सा बीमा के अन्तर्गत खिलाड़ी देश के चुनिन्दा अस्पतालों में से किसी भी अस्पताल में अपना उपचार करवा सकते हैं। इसके लिये उन्हें 2 लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। खिलाड़ियों का 5 लाख रुपये का जीवन बीमा भी कराया गया है। बीमा के माध्यम से खिलाड़ियों को पूरे देश में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)