होम वायुसेना हेलीकॉप्टर की सिक्किम में अपात लैंडिंग
वायुसेना हेलीकॉप्टर की सिक्किम में अपात लैंडिंग
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी समस्याओं के कारण गुरुवार को सिक्किम के मुकुतांग से 10 नॉटिकल मील दूर आपात लैडिंग कराना पड़ा।
एमआई-17 हेलीकॉप्टर सिक्किम में चाटेन से लेकर मुकुतांग तक नियमित मेंटनेंस पर था।
वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हेलीकॉप्टर ने सुबह 6.45 बजे उड़ान भरी और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को चिन्हित हेलीपैड से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर उतारा गया।"
फोर्स ने कहा कि हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है और उसमें सवार सभी छह कर्मी सुरक्षित हैं।
वायुसेना ने एक बयान में कहा, "भारतीय वायु सेना के चार कर्मियों और भारतीय सेना के दो कर्मियों के सुरक्षित होने की सूचना है। एक व्यक्ति घायल हुआ है।"
बचाव के लिए दो रिकवरी हेलिकॉप्टर और एक आर्मी ग्राउंड सर्च पार्टी लॉन्च किया गया है और ये अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।