होम अमरनाथ यात्रा समय पर संपन्न होने पर संदेह, तीसरी बार टल गई पंजीकरण की शुरूआत

समाचारखेल Alert Star Digital Team May 6, 2020 04:04 PM

अमरनाथ यात्रा समय पर संपन्न होने पर संदेह, तीसरी बार टल गई पंजीकरण की शुरूआत

अमरनाथ यात्रा समय पर संपन्न होने पर संदेह, तीसरी बार टल गई पंजीकरण की शुरूआत

अमरनाथ यात्रा समय पर संपन्न होने पर संदेह, तीसरी बार टल गई पंजीकरण की शुरूआत

 वायरस के संक्रमण से उपजे हालात के मद्देनजर और लाकडाउन-3 को देखते हुए अमरनाथ् यात्रा के लिए एडवांस पंजीकरण को 17 मई तक स्थगित कर दिया गया है। ऐसा तीसरी बार हुआ है, जबकि इसे स्थगित किया गया हो। इसके पहले चार मई तक के लिए पंजीकरण स्थगित किए गए थे।

इस कवायद के बाद इस बार अमरनाथ यात्रा के संपन्न होने पर संदेह पैदा हो गया है। इससे पहले 15 अप्रैल, 4 मई तक यात्री पंजीकरण को स्थगित किया गया था। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा पर संशय भी बरकरार है। बोर्ड की ओर से 23 जून को यात्रा को शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद यात्री पंजीकरण की तिथि को स्थगित किया गया है। मौजूदा लाकडाउन और कोरोना महामारी के चलते बैंक शाखाओं में यात्री पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू करना संभव नहीं है। कोरोना संकट के चलते यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ा है। अभी तक पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर तैयारियां शुरू नहीं हो पाई हैं।

गत दिनों बोर्ड की बैठक में पहले यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया था, लेकिन एक घंटे के भीतर ही बोर्ड ने अपने फैसले को वापस लेते हुए भविष्य की परिस्थितियों की समीक्षा के बाद यात्रा पर फैसला लेने का निर्णय लिया था।

हालांकि, बोर्ड की वेबसाइट पर एडवांस पंजीकरण को स्थगित करने को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। फिलहाल इसके लिए तैयारियां कहीं नहीं दिख रही हैं। कोरोना वायरस के कारण तैयारियों को बीच में ही रोकना पड़ा। इसमें प्रथम चरण में यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया को मुकम्मल बनाया जाता है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)