होम उप्र में भी आज से शराब महंगी..डीजल और पेट्रोल की भी कीमत बढीं..
उप्र में भी आज से शराब महंगी..डीजल और पेट्रोल की भी कीमत बढीं..
उत्तर प्रदेश में भी आज से शराब महंगी हो गयी है,पेट्रोल और डीजल की कीमत भी बढ़ा दी गयी है |
उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी तरह की शराब की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। आज रात आधी रात से उत्तर प्रदेश में शराब की बढ़ी हुई कीमतें लागू होने जा रही हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में अन्य फैसलों के साथ शराब की कीमतों को बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है।देशी शराब की कीमत पांच रुपये बढ़ा दी गई है। वहीं, मीडियम व प्रीमियम शराब की कीमत 20 से 400 रुपये तक बढ़ा दी गई है।
उत्तर प्रदेश में अब देसी शराब की बोतल के दाम 5 रुपए बढ़ाकर 70 रुपए कर दिए गए हैं, अभी तक राज्य में देसी शराब की बोतल 65 रुपए में मिल रही है। इसके अलावा सामान्य अंग्रेजी शराब की कीमतों को बढ़ाने का भी फैसला हुआ है। 180 एमएल तक की पैकिंग के दाम 10 रुपए, 180 से 500 एमएल की बोतल के दाम 20 रुपए और 500 एमएल से ऊपर की बोतल के दाम 30 रुपए प्रति बोतल बढ़ा दिए गए हैं।
रेग्युलर क्लास की अंग्रेजी शराब की कीमतों में 50 रुपए प्रति बोतल और प्रीमियम क्लास की बोतल की कीमतों में भी 50 रुपए प्रति बोतल की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब का दाम अब 400 रुपए प्रति बोतल बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश से पहले दिल्ली में भी सरकार शराब की कीमतों में 70 प्रतिशत बढ़ोतरी कर चुकी है।
इसके अलावा आज से ही प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत की कीमत भी बढ़ा दी गयी है |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेट्रोल पर दो रुपये और डीजल पर एक रुपये वैट बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई।
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन के कारण हमारा टैक्स कलेक्शन बहुत गिरा है। हमारी आर्थिक स्थिति इस महीने कमजोर रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। हमारे लिए संसाधन जुटाना अति आवश्यक था। हमारी मांग 12141 करोड़ रुपये थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।