होम योगी ने राज्यों से प्रवासी यूपी श्रमिकों की सूची मांगी

Alert Star Digital Team May 7, 2020 02:51 PM

योगी ने राज्यों से प्रवासी यूपी श्रमिकों की सूची मांगी

योगी ने राज्यों से प्रवासी यूपी श्रमिकों की सूची मांगी

योगी ने राज्यों से प्रवासी यूपी श्रमिकों की सूची मांगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राज्य सरकारों से कहा है कि वे अपने राज्य में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों की सूची उपलब्ध करायें ताकि उनकी वापसी की व्यवस्था की जा सके।

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, सात लाख से अधिक प्रवासी राज्य लौट आए हैं और सरकार उन सभी को वापस लाना चाहती है जो अभी भी अन्य राज्यों से वापस लौटना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 30,000 प्रवासी कामगारों को वापस ला रहीं 37 ट्रेनें पहले ही उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी हैं और गुरुवार को 20 से अधिक ट्रेनें और आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर अन्य राज्य सरकारें हमें वापस लौटने के इच्छुक लोगों की सूची देती हैं तो हम उसके अनुसार व्यवस्था करेंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार प्रत्येक प्रवासी श्रमिक की चिकित्सा जांच, उसके क्वारंटीन में रुकने और उसके बाद उसके घर तक पहुंचने की यात्रा सुनिश्चित करने की व्यवस्था करेगी।

लगभग 50,000 मेडिकल कर्मचारी उन श्रमिकों की जांच कर रहे हैं जो राज्य के अंदर आ रहे हैं।

प्रत्येक श्रमिक को घर लौटने से पहले राशन किट और 1,000 रुपये की राशि दी जाएगी।

राज्य सरकार उन श्रमिकों को जो उत्तर प्रदेश में रहना चाहते हैं, उनके कौशल के आधार पर रोजगार देने के लिए भी प्रयास कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)