होम विशाखापत्तनम में जहरीली गैस लीक,9 की मौत,800 लोग अस्पताल में भर्ती
विशाखापत्तनम में जहरीली गैस लीक,9 की मौत,800 लोग अस्पताल में भर्ती
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के आरआर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर उद्योग में गैस लीकेज होने की वजह से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना गुरुवार 7 मई को सुबह करीब 3 बजे हुई. गैस के रिसाव से करीब 3 किलोमीटर के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. गैस का रिसाव इतना तेज था कि आसपास के गांव को भी खाली कराना पड़ा.आंध्र प्रदेश के डीजीपी डी.जी. सवांग ने बताया कि अभी गैस को बेअसर कर दिया गया है. लगभग 800 लोगों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है और कई डिस्चार्ज भी हो गए हैं. यह कैसे हुआ इसके लिए जांच की जाएगी:
बताया जा रहा है कि 40 दिन बाद कंपनी को खोलने की तैयारी की जा रही थी. अब तक गैस लीकेज का असली कारण पता नहीं चल पाया है.
विशाखापत्तनम में स्थिति के मद्देनजर पीएम मोदी ने सुबह 11 बजे NDMA की बैठक बुलाई .
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री'मैं विशाखापत्तनम में सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. स्थिति के बारे में MHA और NDMA से बता की है, वह स्थिति की कड़ी निगरानी कर रहे हैं.'इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने किंग जॉर्ज अस्पताल में भर्ती लोगों से मुलाकात की.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।