होम जमाती प्रकरण के बावजूद उप्र में कोरोना पर लगाम लगाने मेंमें कामयाब रहे : मौर्य

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 6, 2020 03:32 PM

जमाती प्रकरण के बावजूद उप्र में कोरोना पर लगाम लगाने मेंमें कामयाब रहे : मौर्य

जमाती प्रकरण के बावजूद उप्र में कोरोना पर लगाम लगाने मेंमें कामयाब रहे : मौर्य

जमाती प्रकरण के बावजूद उप्र में कोरोना पर लगाम लगाने मेंमें कामयाब रहे : मौर्य

कोरोनावायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में उत्तर प्रदेश ने साबित कर दिया है कि 'उत्तर प्रदेश बदह रहा है।' उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, यहां की स्थिति (महामारी से संबंधित) दिल्ली, महाराष्ट्र या राजस्थान से कहीं बेहतर है।

मौर्य ने आईएएनएस को बताया, हमारे पास देश में सबसे बड़ी आबादी है, मगर कोविड-19 मामलों की संख्या कई अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम है। यह हमारी सरकार की दक्षता ही है कि हमने केंद्र के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है।

दुनिया भर के महामारी विशेषज्ञ शुरू में राज्य की प्रतिक्रिया से आशंकित थे, क्योंकि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य को इससे पहले भी अन्य भयानक वायरल बीमारियों के प्रसार के लिए जाना जाता रहा है। हालांकि इन विशेषज्ञों के लिए बहुत आश्चर्य की बात है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने वायरस को सफलतापूर्वक नियंत्रित करने के लिए मिशन मोड में काम किया।

मौर्य ने कहा, मोदी जी के मजबूत नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के लिए उनकी चिंता ने हमारे राज्य की धारणा को बदल दिया है। अब हम अन्य राज्यों को हमारा अनुसरण करने के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं।"

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई के बारे में मुझे लगता है कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निदेशरें और पत्रों में से प्रत्येक को लागू किया है। हमारे यहां संख्या 2,000 को भी पार नहीं करती और यह आंकड़ा बहुत कम होता, लेकिन जिस तरह से तब्लीगी जमात के सदस्य यहां बीमारी लेकर आए, वह इस दिशा में एक दुर्भाग्यपूर्ण बात रही है। उनका व्यवहार भी हमारे लिए बहुत निराशाजनक रहा। उन्होंने (जमात) ने वायरस को रोकने के लिए हमारी योजनाओं को काफी हद तक चोट भी पहुंचाई, मगर बाधाओं के बावजूद हम इसे नियंत्रित करने में कामयाब रहे।

राज्य के कई जिले ग्रीन जोन में हैं, लेकिन एक आगरा जिला ऐसा रहा है, जहां महामारी को नियंत्रित करने में प्रशासन नाकाम रहा है।

यह पूछे जाने पर कि आगरा जैसे पर्यटक स्थल में क्या गलत हुआ, मौर्य ने कहा कि इसका एक कारण स्पष्ट रूप से तब्लीगी जमात ही है, जिसके सदस्य वायरस फैलाने में सहायक बने रहे। वहीं आगरा का एक निजी अस्पताल भी बीमारी के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)