होम सोनिया ने लॉकडाउन बाद की रणनीति पर केंद्र से पूछे सवाल
सोनिया ने लॉकडाउन बाद की रणनीति पर केंद्र से पूछे सवाल
। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान सवाल किया कि 17 मई तक के राष्ट्रव्यापी बंद के बाद इससे बाहर निकलने की क्या रणनीति है।
उन्होंने बैठक के दौरान कहा, 17 मई के बाद क्या? और 17 मई के बाद कैसे? कब तक लॉकडाउन जारी रखना है, इसका पता करने के लिए भारत सरकार कौन-सा मापदंड अपना रही है।
इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह सवाल उठाया कि सरकार लॉकडाउन समाप्त होने के बाद क्या करने जा रही है। उन्होंने कहा, हमें यह जानने की जरूरत है, जैसा कि सोनिया जी ने कहा है, लॉकडाउन 3.0 के बाद क्या होगा?
सबसे पहले अपनी बात रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रोत्साहन पैकेज की मांग उठाई। गहलोत ने कहा, जब तक व्यापक प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाता है, तब तक राज्य और देश कैसे चलेंगे? हमने 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व गंवा दिया है। राज्यों ने एक पैकेज के लिए प्रधानमंत्री से बार-बार अनुरोध किया है, लेकिन हमें अभी तक सरकार से कोई जवाब नहीं मिला है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।