होम लॉकडाउन के दौरान पतंगबाजी से परेशान लखनऊ मेट्रो कॉर्पोरेशन ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Alert Star Digital Team Apr 14, 2020 02:44 PM

लॉकडाउन के दौरान पतंगबाजी से परेशान लखनऊ मेट्रो कॉर्पोरेशन ने दर्ज कराई प्राथमिकी

लॉकडाउन के दौरान पतंगबाजी से परेशान लखनऊ मेट्रो कॉर्पोरेशन ने दर्ज कराई प्राथमिकी

लॉकडाउन के दौरान पतंगबाजी से परेशान लखनऊ मेट्रो कॉर्पोरेशन ने दर्ज कराई प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के लगातार आगाह करने के बावजूद भी लॉकडाउन में मेट्रो कॉरिडोर के नज़दीक पतंगबाजी कम नहीं होने से यूपीएमआरसी ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पतंगबाजी कम हुई है।

लखनऊ मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व में पुलिस विभाग को यूपीएमआरसी ने अवगत कराया था कि निशातगंज, बादशाह नगर, आईटी चौराहा, परिवर्तन चौक और आलमबाग़ के इलाकों में पतंगबाज़ी बहुत होती है और लखनऊ मेट्रो का उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर इन इलाकों से ही होकर गुज़रता है इसके बाद मेट्रो सुरक्षा कर्मचारियों एवं पुलिस की सक्रियता के फलस्वरूप उक्त इलाकों में मेट्रो कॉरिडोर के नज़दीक पतंगबाज़ी की घटनाएं कम हो गईं।

इस सम्बन्ध में मेट्रो के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि समस्त मेट्रो स्टेशनों में नियुक्त सुरक्षा गार्डों को सूचित करें कि मेट्रो ट्रैक/लाइन के निकट पतंग उड़ाने वालों पर नज़र रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर 112 नंबर डायल करके सूचित कर उन पर कार्रवाई कराएं तथा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के सुरक्षा अधिकारियों को भी सूचित करें ताकि उसपर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके।

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है लेकिन लखनऊ मेट्रो के अधिकारी महामारी के साथ ही इस लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों की पतंगबाजी से भी परेशान हैं। पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे मांझे के बिजली के तारों से टकराने से मेट्रो की विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक आम दिनों में भी पतंग उड़ाने के कारण कभी-कभार ऐसे एक-दो मामले सामने आते थे लेकिन बंद की वजह से लोग जमकर पतंगबाजी का लुत्फ ले रहे हैं और इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामलों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)