होम कोरोना का असरः चंडीगढ़ में एक महीने पहले से ही शुरू हो गईं स्कूल में गर्मी की छुट्टियां

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 14, 2020 02:27 PM

कोरोना का असरः चंडीगढ़ में एक महीने पहले से ही शुरू हो गईं स्कूल में गर्मी की छुट्टियां

कोरोना का असरः चंडीगढ़ में एक महीने पहले से ही शुरू हो गईं स्कूल में गर्मी की छुट्टियां

कोरोना का असरः चंडीगढ़ में एक महीने पहले से ही शुरू हो गईं स्कूल में गर्मी की छुट्टियां

कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए आगामी तीन मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां भी समय से पहले शुरू कर दी गई हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बीते सोमवार को यूटी सचिवालय के वॉर रूम में ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। प्रशासक ने सभी सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मियों की छुट्टियों के आदेश दिए हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी गई है।

प्रशासक ने कोरोना वायरस को रोके जाने को लेकर कहा कि चंडीगढ़ में इस महामारी को तभी रोका जा सकता है, जब मोहाली और पंचकूला में सख्ती बरती जाए। शहर की सीमा से आने-जाने वाले लोगों की जांच होनी चाहिए ताकि मोहाली-पंचकूला से इंफेक्शन चंडीगढ़ में न फैले। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि ट्राइसिटी है।

बता दें कि मोहाली और पंचकूला से रोजाना हजारों लोग चंडीगढ़ आते और जाते हैं। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि 67 टीमें पूरे शहर को सैनिटाइज करने का काम कर रही हैं। इसके अलावा सेक्टर-26 की मंडी में लगने वाली भीड़ को कम किया जा चुका है। चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने बताया कि शहर में कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)