होम कानपुर में कोरोना संक्रमित की मृत्यु,प्रशासन सतर्क

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 14, 2020 02:32 PM

कानपुर में कोरोना संक्रमित की मृत्यु,प्रशासन सतर्क

कानपुर में कोरोना संक्रमित की मृत्यु,प्रशासन सतर्क

कानपुर में कोरोना संक्रमित की मृत्यु,प्रशासन सतर्क

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लाला लाजपत राय (हैलट) अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीज की मृत्यु के एक दिन मंगलवार को उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इसके साथ कानपुर राज्य का छठा ऐसा जिला बन गया है जहां कोरोना वायरस के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु हुयी है।

हैलट के प्रमुख अधीक्षक प्रो. आर के मौर्या ने बताया कि जमात के सदस्यों के संपर्क में आने के बाद करीब 43 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसकी मृत्यु हो गयी जबकि लखनऊ के केजीएमयू स्थित लैब से आयी रिपोर्ट में उसके काेरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काेरोना से जिले में पहली मृत्यु के बाद सतर्क हुये जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग मृतक के परिजनों के साथ-साथ उन सभी की तलाश कर रहे हैं जो उसके संपर्क में आए थे। कर्नलगंज क्षेत्र में तिकुनिया पार्क के निकट रहने वाले युवक को चुन्नीगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां किडनी संक्रमण और मधुमेह की समस्या के कारण अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू में भर्ती किया था।

शनिवार देर रात हालत बिगड़ने पर उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां जांच के उपरांत उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुये कोविड-19 आइसीयू में भर्ती किया गया था। उसकी जांच के लिए सैंपल भेजा गया था लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही सोमवार उसकी मौत हो गई थी लेकिन मंगलवार को युवक की रिपोर्ट आने में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हो गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)