होम चीन ने दक्षिणी सागर में वियतनामी पोत को डुबोया, अमेरिकी सीनेटरों ने की निंदा
चीन ने दक्षिणी सागर में वियतनामी पोत को डुबोया, अमेरिकी सीनेटरों ने की निंदा
अमेरिकी सीनेटरों ने विवादित दक्षिण चीन सागर में वियतनामी पोत को डुबोने को लेकर चीन की निंदा की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का ऐसे समय में किया गया 'घोर उल्लंघन' करार दिया है जब दुनिया कुछ हद तक बीजिंग की 'लापरवाही' से फैली कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों पर पिछले सप्ताह चिंता व्यक्त की थी कि चीन ने दक्षिण चीन सागर के पार्सेल द्वीप क्षेत्र में मछलियां पकड़ने वाले वियतनामी पोत को डुबो दिया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने कहा था कि दक्षिण चीन सागर में चीन के अवैध समुद्री दावों के मद्देनजर उसके द्वारा उठाए गए कदमों की कड़ी में यह एक अन्य घटना है। सीनेटरों कोरी गार्डनर (रिपब्लिकन पार्टी), एड मार्के (डेमोक्रेटिक पार्टी), जिम रिश (रिपब्लिकन पार्टी) और बॉब मेनेंडेज (डेमोक्रेटिक पार्टी) ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। गार्डनर ने कहा, 'मैं दक्षिण चीन सागर में वियतनामी पोत डुबोने के चीन के कदम की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।