होम प्रधानमंत्री ने बढ़ाया लॉकडाउन का समय तो उमर अब्दुल्ला ने फैसले को सराहा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 14, 2020 02:29 PM

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया लॉकडाउन का समय तो उमर अब्दुल्ला ने फैसले को सराहा

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया लॉकडाउन का समय तो उमर अब्दुल्ला ने फैसले को सराहा

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया लॉकडाउन का समय तो उमर अब्दुल्ला ने फैसले को सराहा

 नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 (Covid-19) के कारण उत्पन्न खतरे के मद्देनजर लॉकडाउन (Lockdown In India) को तीन मई तक बढ़ाने का फैसला जरूरी कदम था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ओर से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'हम में से कोई नहीं चाहता था कि बंद की अवधि तीन मई तक बढ़ाई जाए लेकिन कोविड-19 के कारण हम जिस खतरे का सामना कर रहे हैं, यह जरूरी है. मई में बंद की अवधि और बढ़ाए जाने से बचने के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए हम जो कुछ कर सकते हैं वह करना चाहिए.' अब्दुल्ला ने लोगों से इस मुश्किल वक्त में गरीबों की और समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने की भी अपील की. उन्होंने कहा, 'हम गरीब लोगों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को इस संकट के वक्त से उबारने के लिए जो कुछ कर सकते हैं, वह करने के लिए देनदार हैं, चाहे आर्थिक रूप से या अन्य किसी तरीके से. सरकार इसमें पहल कर सकती है लेकिन यह सिर्फ उसकी जिम्मेदारी नहीं है.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)