होम कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आई योगी आदित्यनाथ सरकार
कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आई योगी आदित्यनाथ सरकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहकर लड़ रहे डॉक्टर्स की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ आगे आए हैं। कोरोना की रोकथाम, उपचार व उससे बचाव में लगे कर्मचारियों की संक्रमण से मृत्यु की दशा में उनके आश्रितों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
राजस्व विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि महामारी की रोकथाम, उपचार और उससे बचाव के लिए चिकित्सा विभाग के अलावा भारी संख्या में विभिन्न विभागों के कार्मिक दिन रात ड्यूटी में लगे हुए हैं। इससे कार्यरत कर्मियों के संक्रमित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में इस संक्रमण से किसी की मृत्यु होने की दशा में उसके आश्रित को राज्य सरकार द्वारा 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।