होम कल फिर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं मोदी
कल फिर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं मोदी
कोरोना संकट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं। शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस महामारी से निपटने के लिए दूसरी बैठक के बाद पीएम की राष्ट्र के नाम संबोधन की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के साथ ही कई बड़े बदलावों की घोषणा करेंगे।
दरअसल बुधवार को पीएम की ओर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संसद में विभिन्न दलों के संसदीय दल के नेताओं के साथ हुई बैठक में पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया था। पीएम ने कहा था कि इस बारे में वह शनिवार को सभी मुख्यमंत्रियों की भी राय लेंगे। लगभग सभी दलों ने भी लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति दी थी। इससे पहले तेलंगाना, यूपी, मध्यप्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पत्र लिख कर पीएम को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की अपील की थी।
सूत्रों के मुतबिक शनिवार को पीएम पहले इस मामले के विशेषज्ञों से बातचीत कर ताजा स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग से राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। फिर देर शाम पीएम की राष्ट्र के नाम संबोधन की योजना है। इसी संबोधन में पीएम लॉकडाउन के संदर्भ में लिए गए फैसले की जानकारी देंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।