होम केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- कोरोना की लड़ाई में अभी इतने दिन और ...
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- कोरोना की लड़ाई में अभी इतने दिन और ...
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में नए वालंटियर्स की जरूरत बताई है। उन्होंने युवाओं से स्वयंसेवक बनकर लड़ाई से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में अभी 20 से 22 दिन और लगने हैं। कई राज्यों ने भी अपने यहां 15-15 दिन की मियाद बढ़ा दी है। लिहाजा नए वालंटियर्स को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एबीवीपी पुणे के फेसबुक पेज से लाइव होकर कहा, गैर सरकारी संस्थाएं कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काम कर रहीं हैं। अभी मैं देख रहा हूं कि पहली बैच थक गई है। कुछ राज्यों ने 15 दिन बढ़ा दिया है। इस प्रकार आगे 20 से 22 दिन की और व्यवस्था करनी है। एक वालंटियर्स के तौर इन संस्थाओं में आपको जाकर अच्छा काम करना चाहिए।
जावड़ेकर ने विद्यार्थी परिषद से जुड़े युवाओं और छात्रों से खासतौर से अपील करते हुए कहा कि तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं, जो भोजन, मरीजों उनके परिवार के साथ डॉक्टर, नर्स, पुलिस, बैंककर्मी आदि अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए काम कर रही हैं, उनसे जुड़कर वालंटियर्स के रूप में काम करना चाहिए। जावड़ेकर ने इस दौरान 50 साल पुराने छात्र आंदोलनों से अपने जुड़ाव को भी याद किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सब घर से काम कर रहे हैं। हर कोई अधिकारी हो या, अपने-अपने घरों में है। ऐसे में एबीवीपी ने छात्रों और लोगों तक पहुंचने का रास्ता खोला है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए काम चल रहा है।उन्होंने कहा कि आज कोरोना के साथ लड़ाई में मनुष्य के पास न वैक्सीनेशन है न ही इसके लिए कोई ठोस उपाय है। अभी तक जो ज्ञान मिला है, उसी के हिसाब से दुनिया चल रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।