होम कोरोना वायरस से चरमराया ट्रंप का बिजनेस, महीने भर में एक अरब डॉलर का नुकसान
कोरोना वायरस से चरमराया ट्रंप का बिजनेस, महीने भर में एक अरब डॉलर का नुकसान
कोरोना वायरस ने पूरी दुनियाभर में अपना कहर मचा रखा है। इस बीमारी से न सिर्फ लोगों की जान को खतरा है बल्कि, इस वायरस ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। दरअसल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर के ज्यादातर देशों ने अपने यहां लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में जरूरी काम को छोड़ कर ज्यादा तर कारोबार ठप हो गए हैं। इसका असर दुनिया के अरबपतियों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस के कारण डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बिजनसमैन भी हैं और कोरोना वायरस के चलते उनकी संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक केवल मार्च 2020 में लॉकडाउन के चलते डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति को एक अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। फोर्ब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि 1 मार्च को डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति 3.1 अरब डॉलर थी। वहीं, 18 मार्च को यह घटकर 2.1 अरब डॉलर हो गई।
दरअसल इस दौरान दुनियाभर के कई शेयर बाजार क्रैश हो गए, जिसका नतीजा यह रहा कि दुनिया के 267 रईसों ने अरबपति का दर्जा खो दिया। बता दें कि मौजूदा समय में दुनिया में 2095 अरबपति हैं। इनमें से करीब 1062 अरबपतियों की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मुकेश अंबानी की एक तिहाई संपत्ति घटी
फोर्ब्स की नई सूची में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी 17वें स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी की इस समय कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर है। कोरोना वायरस के चलते शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति एक तिहाई घट गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।