होम क्या मरीज के सही होने के बाद भी उसके शरीर में कोरोना वायरस छिपा रहता है?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 10, 2020 09:07 PM

क्या मरीज के सही होने के बाद भी उसके शरीर में कोरोना वायरस छिपा रहता है?

क्या मरीज के सही होने के बाद भी उसके शरीर में कोरोना वायरस छिपा रहता है?

क्या मरीज के सही होने के बाद भी उसके शरीर में कोरोना वायरस छिपा रहता है?

दक्षिण कोरिया से कोरोना वायरस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है. यहां के सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा है कि किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक होने के बाद भी उसमें दोबारा वायरस के लक्षण उभर सकते हैं.

बीते सोमवार को सीडीसी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभी तक करीब 51 लोग मरीज ऐसे सामने आये हैं, जो कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके थे, लेकिन कुछ दिन बाद वे दोबारा संक्रमित पाए गए. कोरियाई सीडीसी के महानिदेशक जियोंग यूं-क्यॉन्ग ने कहा, 'आईसोलेशन से बाहर आने के कुछ समय बाद ही इन लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया. इन लोगों के फिर किसी से संक्रमित होने के बजाय ये भी हो सकता है कि इनमें कोरोना वायरस फिर से सक्रीय हो गया हो.' जियोंग यूं-क्यॉन्ग के मुताबिक वे इस बात पर व्यापक शोध कर रहे हैं कि वायरस के दोबारा सक्रीय होने की वजह क्या हो सकती है.

इससे पहले भी कई लोग कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमित पाए जा चुके हैं. बीते महीने जापान के ओसाका में एक महिला कोरोना वायरस से सही होने के कुछ रोज बाद फिर उससे संक्रमित पायी गयी. इसी तरह टोक्यो में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुछ समय बाद दूसरी बार संक्रमित पाया गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)