होम मलाइका अरोड़ा ने मुंबई पुलिस को कहा दिल से शुक्रिया
मलाइका अरोड़ा ने मुंबई पुलिस को कहा दिल से शुक्रिया
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के केस कम होने के बजाय हर घंटे बढ़ते ही जा रहे हैं, जो देश के लिए एक चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री ने इंडिया में 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जो सकें। लॉकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए किया गया है। इस दौरान लोग घर में ही रहें इसकी लगातार अपील की जा रही है, पुलिस इस बात का पूरा ध्यान दे रही है कि सभी अपने घरों में ही रहे। कोरोना वायरस के कारण जहां लोग घरों में बंद हैं, वहीं पुलिस, निगम कर्मचारी, डॉक्टर, नर्सेज, आवश्यक वस्तुओं के सप्लायर घरों में बंद लोगों की हिफ़ाज़त के लिए अपनी जान जोख़िम में डाल रहे हैं। पुलिस के साथ ही डॉक्टरों और वर्कर्स के लगातार 24 घंटे कामों को देखते हुए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उनके काम के लिए सराहना की है। सुपर स्टार अजय देवगन और एक्शन किंग सुनील शेट्टी के बाद अक्षय कुमार, अनिल कपूर, एकता कपूर, आयुष्मान खुराना, उर्वशी रौतेला और टाइगर श्रॉफ सहित कई और स्टार्स ने मुंबई पुलिस को दिल से शुक्रिया कहा है। इनके साथ ही अब इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का भी नाम जुड़ गया है। मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस को दिल से शुक्रिया कहा है। मलाइका ने लिखा 'आज के हालात गंभीर है और हम सब डरे हुए हैं। पर कुछ लोग हैं जो अपना डर भुलाके, अपना सबकुछ, यहां तक कि अपनी जिंदगी दांव पर लगाके, डट कर खड़े हैं हमारी हिफाजत करने। आप हमारे हीरो है और हम आपका तहे दिल से शुक्रिया करते हैं। #MumbaiPolice #TakingOnCorona.' बता दें, लॉकडाउन के बीच मलाइका अपने घर पर अलग-अलग तरह की चीजें बना रही हैं। कुछ दिनों पहले मलाइका ने बेसन के लड्डू, आइसक्रीम और वॉलनट केक बनाया है। मलाइका अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चे में रहती है, वो इस समय अपने वर्कआउट के वीडियोज भी अपने फैंस के साथ शेयर कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।