होम चाड की सेना को बड़ी कामयाबी, मारे गए बोको हराम के एक हजार लड़ाके
चाड की सेना को बड़ी कामयाबी, मारे गए बोको हराम के एक हजार लड़ाके
अफ्रीकी देश चाड की सेना ने लेक चाड के द्वीपों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। चाड के सैनिकों की तरफ से किए गए इस ऑपरेशन में बोको हराम के एक हजार लड़ाकों को मार गिराया गया है। इस मामले पर सेना के प्रवक्ता कर्नल अजीम बेरमांडोआ ने बताया कि यह सैनिक ऑपरेशन कुल आठ दिनों तक चला, जहां इस लड़ाई में 52 सैनिकों की मौत हो गई वहीं, 196 अन्य सैनिक घायल हो गए। इस अभियान के तहत चाड, नाइजीरिया, नाइजर और कैमरून के बीच एक बड़े क्षेत्र में अपना अड्डा जमा चुके चरमपंथियों का सफाया कर दिया गया है। यह सैनिक कार्रवाई उस हमले का जवाब है जो पिछले महीने चरमपंथियों की तरफ से किया गया था। बता दें कि बोको हराम के चरमपंथियों ने पिछले महीने घातक हमला कर चाड के 92 सैनिकों को मार डाला था। यहां जानना जरूरी है कि बोको हराम संगठन के चरमपंथियों का यह संघर्ष पिछले एक दशक से चलते आ रहा है। इस खूनी संग्राम में चरमपंथियों ने दसियों हजारों लोगों की जान ली है। इस दौरान इन हमलावरों ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।