होम चोर निकला कोरोना पॉजिटिव, जज समेत 10 पुलिसवाले क्वारंटीन
चोर निकला कोरोना पॉजिटिव, जज समेत 10 पुलिसवाले क्वारंटीन
लुधियाना में एक चोर के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद पंजाब पुलिस के सात जवानों और एक जज समेत 10 लोगों को घर में क्वारंटीन करना पड़ा है. लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त वैभव सहगल ने बताया कि इलाके के लोगों ने दो कथित चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।,उन्हें बाद में जज मोनिका सिंह की अदालत में पेश किया गया.
कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों शख्स लगातार खांस रहे थे, जिसके बाद अदालत ने उनकी मेडिकल जांच का आदेश दिया. जांच के दौरान एक शख्स भाग गया, वहीं दूसरे को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. आरोपियों के बयान लेने वाले और शुरुआती जांच करने वाले पुलिसकर्मियों को घर में क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया, जबकि जज को भी आइसोलेशन में रहने को कहा गया है.
फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है. पंजाब में कोविड-19 के कुल 130 मामले दर्ज किये गये हैं और राज्य में 11 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।