होम कोरोना संकट के समय सेवा में जुटे आशा-आंगनवाड़ी वर्कर्स की राहुल ने की तारीफ, कही ये बड़ी बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 10, 2020 04:52 PM

कोरोना संकट के समय सेवा में जुटे आशा-आंगनवाड़ी वर्कर्स की राहुल ने की तारीफ, कही ये बड़ी बात

कोरोना संकट के समय सेवा में जुटे आशा-आंगनवाड़ी वर्कर्स की राहुल ने की तारीफ, कही ये बड़ी बात

कोरोना संकट के समय सेवा में जुटे आशा-आंगनवाड़ी वर्कर्स की राहुल ने की तारीफ, कही ये बड़ी बात

। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कोरोना संकट के समय लोगों की सेवा में जुटी आशाकर्मियों, नर्सों और आंगनवाड़ी कर्मियों की तारीफ करते हुए शुक्रवार को कहा कि ये लोग सच्चे देशभक्त हैं। राहुल ने कहा कि, जरूरत की घड़ी में देश की सेवा करना सबसे बड़ी देशभक्ति है। हमारे ये सेवाकर्मी असली देशभक्त हैं। बता दें कि कोरोना महामारी में देश भर में लाखों नर्सें, आंगनवाड़ी वर्कर और आशाएं काम कर रही हैं।कोरोना संकट के समय लोगों की सेवा कर रहे कर्मी सच्चे देशभक्त

उन्होंने एक संदेश में कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारी आशाकर्मी, नर्स और आंगनवाड़ी कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर साहस और समर्पण भाव से काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जरूरत की घड़ी में देश की सेवा करना सबसे बड़ी देशभक्ति है। हमारे ये सेवाकर्मी असली देशभक्त हैं जो संकट के समय लोगों को सुरक्षित रखने में लगे हुए हैं। उनके मुताबिक ऐसे माहौल में इन सामुदायिक कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है जिसमें दुष्प्रचार और भय कोरोना वायरस से बड़ा खतरा पैदा करता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)