होम कोरोना संकट: मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 10, 2020 03:23 PM

कोरोना संकट: मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला

कोरोना संकट: मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला

कोरोना संकट: मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने मास्क और वेंटिलेटर जैसे मेडिकल इक्विपमेंट को सस्ता करने के लिए इन पर से सभी टैक्स हटा दिए है. केंद्र सरकार ने इन मेडिकल उपकरण से कस्टम ड्यूटी (Custom Duty) और हेल्थ सेस (Health Cess) हटा दिया है. सरकार (Government of India) ने कहा है कि कुछ खास मेडिकल इक्विपमेंट (Medical Equipment) पर 30 सितंबर 2020 तक कोई ड्यूटी नहीं लगेगी.

सरकार ने खत्म किए टैक्स- वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने इस बारे में एक प्रेस रिलीज जारी की है. इस रिलीज के मुताबिक, Covid-19 के संक्रमण की वजह से वेंटिलेटर और दूसरे जरूरी सामान की तुरंत जरूरत है. इसलिए सरकार ने फिलहाल इन से ड्यूटी और हेल्थ सेस हटा लिया है. तत्काल प्रभाव से वेंटिलेटर्स, फेसमास्क, सर्जिकल मास्क, पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट, Covid-19 टेस्ट किट्स से मेडिकल सेस और ड्यूटी हटा दिया है.

इससे पहले गुरुवार को सरकार ने 15,000 करोड़ रुपए का Covid-19 इमरजेंसी फंड को मंजूरी दी थी. इस पैकेज का नाम इंडिया Covid-19 इमरजेंसी रेसपॉन्स एंड हेल्थ सिस्टम प्रीपेयर्डनेस पैकेज दिया गया है. यह सवाल उठाया जा रहा है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया कोरोनावायरस से त्रस्त है तब भारत क्या इसके लिए तैयार है. दुनिया भर में 1.5 लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं. वहीं अब तक 90,000 लोगों की इससे मौत हो चुकी है. भारत में कोरोनावायरस से 6000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 166 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. आपको बता दें कि गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Covid-19) से लड़ने के लिए केंद्र सरकार (Government of India) ने Covid19 इमरजेंसी रिस्पांस हेल्थ सिस्टम पैकेज के तहत 15 हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)