होम बिना दर्शकों के आईपीएल होने का कोई मतलब नहीं : मदन लाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 10, 2020 04:50 PM

बिना दर्शकों के आईपीएल होने का कोई मतलब नहीं : मदन लाल

बिना दर्शकों के आईपीएल होने का कोई मतलब नहीं : मदन लाल

बिना दर्शकों के आईपीएल होने का कोई मतलब नहीं : मदन लाल

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल ने कहा है कि आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर फैसला तभी लिया जा सकता है जब कोरोनावायरस से उपजी वर्तमान स्थिति ठीक हो जाएगी।

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।

इस समय कोविड-19 के कारण जो स्थिति है उसे देखकर यह कहना मुश्किल होगा कि इस साल आईपीएल हो पाए।

मदनलाल ने आईएएनएस से कहा, "एक बार कोरोनावायरस चला जाए तो क्रिकेट निश्चित तौर पर हो सकता है क्योंकि यह काफी प्रसिद्ध खेल है जिसे लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। यहां तक की खिलाड़ी भी दर्शकों के सामने खेलना पसंद करते हैं और यह तभी हो सकता है जब स्थिति ठीक हो जाए।"

मदनलाल ने साथ ही कहा कि बिना दर्शकों के आईपीएल हो इस बात का कोई मतलब नहीं है।

1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य ने कहा, "खाली स्टैंड रहते आईपीएल खेलने का कोई मतलब नहीं हैं। यह सिर्फ खिलाड़ियों और प्रशंसकों की बात नहीं है यह उन लोगों की भी बात है जो प्रसारण आदि जैसे कामों के लिए सफर करते हैं।"

उन्होंने कहा, "एक बार स्थिति सुधर जाए तो बाकी सीरीजें भी हो सकती हैं और बीसीसीआई खोए हुए समय की भरपाई कर सकती है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)