होम ट्रंप और बोल्सोनारो के बाद नेतन्याहू ने मोदी को ‎दिया धन्यवाद

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 10, 2020 03:16 PM

ट्रंप और बोल्सोनारो के बाद नेतन्याहू ने मोदी को ‎दिया धन्यवाद

ट्रंप और बोल्सोनारो के बाद नेतन्याहू ने मोदी को ‎दिया धन्यवाद

ट्रंप और बोल्सोनारो के बाद नेतन्याहू ने मोदी को ‎दिया धन्यवाद

कोरोना (Corona virus) के खतरे के बीच इससे संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मलेरिया की दवाई का इस्तेमाल हो रहा है. वहीं भारत की तरफ से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का निर्यात शुरू करने के बाद दुनिया के कई देश प्रधानमंत्रनरेंद्र मोदी को शुक्रिया कह रहे हैं और इस मुसीबत की घड़ी में साथ देने के लिए तारीफ भी कर रहे हैं. अमेरिका समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी कि उनको हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की जरूरत है जिसके बाद भारत सरकार (Government) ने दवाई के निर्यात को मंजूरी दीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाई मिलने पर पीएम मोदी को थैंक्यू कहा था वहीं अब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपने दोस्त पीएम मोदी को शुक्रिया कहा. इजराइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्लीन भेजने पर पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है. उन्होंने पीएम मोदी को अपना 'प्रिय दोस्त' बताते हुए ट्वीट किया कि इजराइल को दवा निर्यात करने पर आपका आभार. नेतन्याहू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'क्लोरोक्वीन भेजने के लिए शुक्रिया, मेरे प्रिय दोस्त नरेंद्र मोदी. इजराइल के सभी नागरिकों की ओर से आपको धन्यवाद.' इससे पहले ट्रंप ने भी कहा था कि अमेरिका भारत की यह मदद कभी नहीं भूलेगा. वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोना (Gold)रो ने कहा कि वह ब्राजील के लोगों की समय पर की गई इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को धन्यवाद देते हैं. गौरतलब है ‎कि भारत हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का बड़ा निर्यातक है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)