होम बढ़ेगा लॉकडाउन. मोदी रविवार को कर सकते हैं ऐलान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 10, 2020 03:19 PM

बढ़ेगा लॉकडाउन. मोदी रविवार को कर सकते हैं ऐलान

बढ़ेगा लॉकडाउन. मोदी रविवार को कर सकते हैं ऐलान

बढ़ेगा लॉकडाउन. मोदी रविवार को कर सकते हैं ऐलान

धानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करने के बाद लॉकडाउन पर आखिरी फैसला लेंगे। संकेत मिले हैं कि केंद्र सरकार कई राज्यों में तेजी से फैल रहे वायरस को रोकने के लिए कई राज्यों में फिर लॉकडाउन घोषित कर सकती है। हालांकि अगर लॉकडाउन बढ़ता भी है, तो उसमें कुछ क्षेत्रों को सीमित छूट मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, चूंकि लंबे समय तक लॉकडाउन रहने से बड़े पैमाने पर विषम आर्थिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आवश्यक सेवाओं को जारी रखा जा सकता है। इस दौरान अंतरराज्यीय आवाजाही प्रतिबंधित रहने की ही संभावना है।
किस राज्य ने क्या कहा-


-ओडिशा वह पहला राज्य है, जिसने गुरुवार को पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक से दो दिन पहले 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की तिथि बढ़ा दी है। -तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव सहित अन्य सीएम ने भी चल रहे लॉकडाउन के विस्तार की गंभीर वकालत की।
-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनकी सरकार लॉकडाउन का विस्तार करेगी।
-राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को तुरंत वापस नहीं ले सकते, और इसे चरणबद्ध तरीके खत्म किया जाना चाहिए।
- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि लॉकडाउन अभी जारी रहना चाहिए। राज्य मंत्रिमंडल इसके विस्तार पर शुक्रवार को फैसला लेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)