होम डब्ल्यूएचओ: पालतू जानवरों से संक्रमण के साक्ष्य नहीं
डब्ल्यूएचओ: पालतू जानवरों से संक्रमण के साक्ष्य नहीं
जिनेवा. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है घरों में रहने वाले पालतू जानवरों से कोरोना (Corona virus) संक्रमण के अब तक कोई प्रमाण नहीं हैं. कोरोना पर संगठन की तकनीकी सलाहकार डॉ. मरिया वैन कारखोव ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि पालतू जानवरों में संक्रमण के प्रमाण जरूर मिले हैं, लेकिन उनसे इनसानों के संक्रमित होने के कोई प्रमाण नहीं हैं.डॉ. कारखोव ने कहा कि संक्रमण के मरीजों से उनके घर के पालतू पशुओं के संक्रमित होने की हमें जानकारी है. हांगकांग में दो कुत्ते और बेल्जियम में एक बिल्ली कोरोना से संक्रमित हुई. न्यूयॉर्क के चिडिय़ाघर में एक बाघिन भी पिछले दिनों संक्रमित हुई थी. लेकिन इस बात पर अभी शोध चल रहा है कि पालतू जानवर कैसे संक्रमित हुए हैं. हो सकता है कि यह संक्रमण वायुमंडल में फैली किसी हवा या अन्य कारणों से जानवरों में हो रहा हो. लेकिन यदि ऐसा है तब भी यह शोध का विषय है क्योंकि जिन कारणों से जानवरों में संक्रमण फैलने के साक्ष्य हैं निश्चित ही वे इनसानों को भी उन्हीं कारणों से प्रभावित कर सकते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।