होम कोविड 19: जानिए कैसे लॉकडाउन हटा रहे हैं दुनिया के कई देश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2020 10:19 PM

कोविड 19: जानिए कैसे लॉकडाउन हटा रहे हैं दुनिया के कई देश

कोविड 19: जानिए कैसे लॉकडाउन हटा रहे हैं दुनिया के कई देश

कोविड 19: जानिए कैसे लॉकडाउन हटा रहे हैं दुनिया के कई देश

कोरोना वायरस की वजह से बुरी तरह से जूझ रहे कुछ देशों में राहत की खबरें आ रही हैं. नए संक्रमण के मामलों और मौत के आंकड़ों में कमी देखने को मिल रही है. कई देश, जिनमें ज्यादातर यूरोपीय हैं, अब सख्त लॉकडाउन में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं. इन देशों को आशा है कि इन्होंने कोरोना वायरस की चरम अवस्था पार कर ली है.

ऑस्ट्रिया और डेनमार्क में इस सप्ताह प्रतिबंध हटाने की घोषणाएं कर दी गई हैं. वहीं स्पेन और इटली प्लानिंग कर रहे हैं कि आखिर लॉकडाउन में ढील किस तरह दी जाए, जिससे ये दोबारा न पनपे. ब्रिटेन अभी अपने यहां लॉकडाउन बढ़ाने की सोच रहा है. सरकारी अधिकारी स्थितियों का गंभीरता से निरीक्षण कर रहे हैं कि इसे हटाया जाना चाहिए. इस दौरान चीन ने अपने यहां जारी लॉकडाउन हटा लिया है. कोरोना से प्रभावित अन्य जगहों के साथ वुहान शहर भी नॉर्मल होने की तरफ आगे बढ़ रहा है. हालांकि अभी यहां पर लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश दिए गए हैं.

हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देशों को चेतावनी भी जारी की है कि लॉकडाउन हटाने में की गई जल्दीबाजी कोरोना को दोबार पनपने का मौका दे सकती है. आइए जानते हैं कि देश किस तरह अपने यहां लॉकडाउन हटा रहे हैं.

चीन चीनी प्रशासन लॉकडाउन के प्रतिबंधों को क्षेत्रवार हटा रहा है. सबसे ज्यादा सख्त लॉकडाउन हुबेई प्रांत में था जहां वुहान शहर है. वुहान ही वो शहर है जहां पर कोरोना वायरस का पहला मरीज पाया गया था. कोरोना वायरस को वुहान वायरस भी कहा जाता रहा है. लंबे लॉकडाउन के बाद अब प्रशासन ने लोगों को शहर से बाहर जाने की छूट दे दी है. हालांकि शहर से बाहर निकलने से पहले उन्हें ग्रीन कोड यानी कोरोना टेस्ट निगेटिव दिखाना होगा. स्कूलों को बंद रखा गया है और सार्वजनिक परिवहन की सीमित तौर पर शुरुआत कर दी गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)