होम महामारी के समय भी चीन बेच रहा है घटिया गुणवत्ता के मास्क

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2020 10:23 PM

महामारी के समय भी चीन बेच रहा है घटिया गुणवत्ता के मास्क

महामारी के समय भी चीन बेच रहा है घटिया गुणवत्ता के मास्क

महामारी के समय भी चीन बेच रहा है घटिया गुणवत्ता के मास्क

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रही है। तमाम देशों में मास्क, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, वेंटिलेटर की कमी है। हर देश इन जरूरी सामान के लिए तमाम देशों से मदद की अपील कर रहा है। लेकिन इस बीच चीन द्वारा भेजे जा रहे मास्क को कई देश वापस लौटा रहे हैं। तमाम देश चीन पर आरोप लगा रहे हैं कि वह ऐसे महामारी के समय पर घटिया गुणवत्ता के सामान उन्हें भेज रहा है। फिनलैंड ने खुलकर दुनिया के सामने कहा है कि चीन घटिया गुणवत्ता के मास्क हमे बेच रहा है, जिसकी हमे आवश्यकता नहीं है।बुधवार को फिनलैंड में चीन का पहला आर्डर पहुंचा, जिसमे 2 मिलियन सर्जिकल मास्क, 230000 रेस्पिरेटर मास्क थे, लेकिन अहम बात यह है कि ये सारे सामान वो हैं जो फिनलैंड की जरूरत से मेल नहीं खाते हैं और इसकी गुणवत्ता अपेक्षा के अनुसार नहीं है। हालांकि यहां की स्वास्थ्य मंत्री एनो काइसा पेकोनेन ने कहा कि इनका इस्तेमाल घरेलू रखरखाव में लगे लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि फिनलैंड को मौजूदा समय में तकरीबन 50 हजार मास्क, 50 हजार रेस्पिरेटरी मास्क की प्रति दिन जरूरत है। इसके लिए उसने तीन घरेलू कंपनियों की मदद ली है जो उसे 2 लाख मास्क प्रति दिन सप्लाई कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)