होम लोगों की जिंदगी बचाना जरूरी, मैं और मेरी टीम इसी प्रयास में लगे हैं: CM शिवराज चौहान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2020 10:00 PM

लोगों की जिंदगी बचाना जरूरी, मैं और मेरी टीम इसी प्रयास में लगे हैं: CM शिवराज चौहान

लोगों की जिंदगी बचाना जरूरी, मैं और मेरी टीम इसी प्रयास में लगे हैं: CM शिवराज चौहान

लोगों की जिंदगी बचाना जरूरी, मैं और मेरी टीम इसी प्रयास में लगे हैं: CM शिवराज चौहान

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब जुटे हुए हैं। हमारे 18 जिले संक्रमित हैं। 3 जिले- इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह से सील किया गया है। न यहां कोई अंदर जा पाएगा और ना यहां से कोई बाहर आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "इन शहरों में अगर मृत्यु होती है तो उसी शहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "18 शहरों में हम हॉट स्पॉट्स ढूंढ रहे हैं। हमारा प्रयास है कि लोगों को आवश्यक चीजों की सप्लाई होती रहे। लोगों की जिंदगी बचाना महत्वपूर्ण है। मैं, मेरी टीम और हम सब इसी प्रयास में लगे हुए हैं।"

बता दें कि राज्य में गुरुवार तक कोरोना वायरस के कुल 423 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इंदौर में 235, भोपाल में 94, मुरैना में 13, जबलपुर में 9, उज्जैन में 15, खरगौन में 14, बड़वानी में 14, ग्वालियर में 07, खंडवा में 5, शिवपुरी में 2, छिंदवाड़ा में 4, बैतूल में 1, विदिशा में 2, श्योपुर में 1, होशंगाबाद में 1, रायसेन में 1, धार में 1 और देवास में 3 मामले सामने आए हैं।

गुरुवार तक राज्य 32 मौते हो चुकी हैं। इंदौर में 23, उज्जैन में 5, खरगोन में 2, छिंदवाड़ा और भोपाल में 1-1 मौत हुई है। गौरतलब है कि राज्य के कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों में कई केस स्वास्थ्यकर्मियों के हैं। इंदौर में 11, भोपाल में 2, जबलपुर में 4, ग्वालियर में 2 और शिवपुरी में 1 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)