होम जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं मिल जाती, लॉकडाउन नहीं हटाया जाना चाहिए- स्टडी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Apr 9, 2020 09:57 PM

जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं मिल जाती, लॉकडाउन नहीं हटाया जाना चाहिए- स्टडी

जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं मिल जाती, लॉकडाउन नहीं हटाया जाना चाहिए- स्टडी

जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं मिल जाती, लॉकडाउन नहीं हटाया जाना चाहिए- स्टडी

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर की गई एक नई स्टडी (study) में कहा गया है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन (Vaccine) नहीं मिल जाती, तब तक संक्रमण से जूझ रहे देशों को अपने यहां से लॉकडाउन (lockdown) नहीं हटाना चाहिए. चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के मामलों की स्टडी कर इस नतीजे पर पहुंचा गया है. स्टडी में ऐसे देशों को चेतावनी दी गई है, जो धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने पर विचार कर रहे हैं. इन देशों की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं कि उनके यहां लोगों की नॉर्मल लाइफ वापस लौटे.

इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग में हुई रिसर्च में कहा गया है कि चीन में अगर प्रतिबंधों में छूट दी जाती है और वहां लोगों का मूवमेंट बढ़ता है तो कोरोना का संक्रमण दोबारा वापस लौट सकता है. रिसर्च में कहा गया है कि अगर चीन की सरकार जल्दबाजी में प्रतिबंधों को खत्म करती है तो उसे दोबारा संक्रमण से निपटना पड़ सकता है.

चीन में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों पर की गई स्टडी
ये स्टडी द लैंसेंट नाम के मेडिकल जर्नल में छपी है. इसमें चीन में कोरोना के सबसे ज्यादा असर वाले 10 प्रांतों के मामलों की स्टडी की गई है. रिसर्चर्स ने संक्रमण से प्रभावित चीन के उन 31 प्रांतों के मामलों को भी अपने अध्ययन में शामिल किया हैं, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. चीन में लॉकडाउन के सख्ती से लागू करने के बाद कोरोना वायरस के नए संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई थी. हालात यहां तक पहुंच चुके थे कि एक संक्रमित व्यक्ति के दूसरों को संक्रमित करने की संभावना एक से कम रह गई थी. लेकिन चीन की सरकार के लॉकडाउन हटाने के फैसले के बाद संक्रमण के दोबारा वापस लौटने का खतरा बढ़ गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)