होम कानपुर में अब कोरोना से बचाने के लिए रो पड़े जमाती
कानपुर में अब कोरोना से बचाने के लिए रो पड़े जमाती
. उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) जिले में तबलीगी जमाती डॉक्टर्स के सामने कोरोना से बचाने के लिए रो पड़े हैं. दरअसल, कोरोना संक्रमित जमातियों को हैलट अस्पताल स्थित आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया था. मगर, ये तीनों इलाज में डॉक्टरों (Doctors) का सहयोग करने के बजाय हेल्थ स्टाफ के साथ बदसलूकी कर रहे थे. कथित रूप से जमातियों ने डॉक्टरों (Doctors) पर थूका भी था. वहीं, जब इन लोगों की स्थिति बिगड़ने लगी तो कोरोना से संक्रमित तीनों, मेडिकल स्टाफ के सामने बिलख-बिलखकर रोने लगे.
इन लोगों ने हेल्थ वर्कर्स के सामने गिड़गिड़ाकर जान बचाने का आग्रह किया. इस सिलसिले में सीएमओ डॉक्टर (doctor) अशोक शुक्ला ने कहा कि 'शुरुआत में ये तीनों वक्त पर दवा नहीं खाते थे, डॉक्टरों (Doctors) का सहयोग भी नहीं करते थे. लेकिन अब वे पूरी तरह से डॉक्टर्स, नर्सों की बात मान रहे हैं. बाकी रोना वगैरह यह मनोवैज्ञानिक असर है. जब भी कोई शख्स बहुत ज्यादा डर जाता तो इस तरह की प्रतिक्रिया देता है.' वहीं, कानपुर (Kanpur) डीएम ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा कि 'हमारे जिले में कुल 11 लोग कोरोना (Corona virus) से संक्रमित थे. इनमें से 1 का पूरी तरह उपचार किया गया और वह अब ठीक भी हो गया है.
जिले में तकरीबन 3 हजार लोगों ने पलायन किया. इन सभी को क्वारंटीन किया गया है. जिले में हर शख्स पर करीब से नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी अव्यवस्था न फैले. हमें स्थानीय लोगों का सहयोग भी मिल रहा है. हम इस परिस्थिति में लोगों से अपील कर रहे हैं कि सभी बहुत सजगता और सुरक्षा के साथ रहें.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।