होम वसीम रिजवी बोले- मोदी सरकार को परेशान करने के लिए किया तब्लीगी जमात ने ये सब

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Apr 9, 2020 09:54 PM

वसीम रिजवी बोले- मोदी सरकार को परेशान करने के लिए किया तब्लीगी जमात ने ये सब

वसीम रिजवी बोले- मोदी सरकार को परेशान करने के लिए किया तब्लीगी जमात ने ये सब

वसीम रिजवी बोले- मोदी सरकार को परेशान करने के लिए किया तब्लीगी जमात ने ये सब

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में 13 से 15 मार्च के बीच हुए जलसे को शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन वसीम रिजवी ने एक सोची समझी साजिश कहा है। अपने बयानों से कई बार विवाद खड़ा कर चुके रिजवी ने कहा है कि तब्लीग से जुड़े लोगों की योजना कोरोना वायरस फैलाकर भारत पर 'फिदायीन' हमले की थी। रिजवी ने कहा कि जमातियों का इसके पीछे मकसद मोदी सरकार को परेशान और अस्थिर करने का था।

रिजवी ने आगे कहा, यह भी मुमकिन है कि इस साजिश में मलेशिया में रह रहा जाकिर नाईक भी शामिल हों। जिस तरह से मलेशिया के जमाती मिल रहे हैं, उससे जाकिर नाईक की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। वसीम रिजवी का आरोप है कि तब्लीगी जमात की साजिश हिंदुस्तान में एक लाख से ज्यादा लोगों को मारने की थी। मामले में जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अस्पतालों के भीतर जमातियों पर दुर्व्यहवार के आरोपों पर रिजवी ने कहा, ये मेडिकल स्टाफ के साथ बदसलूकी कर रहे हैं ताकि मेडिकल बिरादरी को बदनाम किया जा सके और वे कोरोना के मरीजों का इलाज करना बंद कर दें।

बता दें कि निजामुद्दीन मरकज में हुए जलसे में शामिल होने वाले सैकड़ों लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद लगातार रिजवी इस पर बयान दे रहे हैं। इससे पहले रिजवू ने कहा था कि अगर जमात में शामिल लोगों की वजह से कोरोना वायरस फैलता है और किसी की भी मौत उस संक्रमण से होती है तो मौलाना मोहम्मद साद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहाबी जमातियों को देखकर ऐसा लगता है कि उनका अल्लाह कोई और है, क्योंकि वह कहते हैं कि यह महामारी अल्लाह ने दी है और बंदों को इसके लिए अल्लाह से तौबा करनी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)