होम कोरोना वायरसः योगी की फटकार के बाद हटाए गए नोएडा के डीएम

Alert Star Digital Team Mar 30, 2020 09:48 PM

कोरोना वायरसः योगी की फटकार के बाद हटाए गए नोएडा के डीएम

कोरोना वायरसः योगी की फटकार के बाद हटाए गए नोएडा के डीएम

कोरोना वायरसः योगी की फटकार के बाद हटाए गए नोएडा के डीएम

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लापरवाही बरतने के आरोप में गौतमबुद्धनगर यानी नोएडा के डीएम ब्रजेश नारायण सिंह को हटा दिया गया है.

उनकी जगह सुहास एलवाई को नोएडा का नया डीएम बनाया गया है. बीएन सिंह को लखनऊ में राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश में नोएडा ज़िले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज़्यादा है और यह लगातार तेज़ी से बढ़ती ही जा रही है.

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की और नोएडा के डीएम समेत अन्य अधिकारियों को भी फटकार लगाई.

बताया जा रहा है कि उसके बाद ही नोएडा के डीएम बीएन सिंह ने यह कहते हुए तीन महीने की छुट्टी का आवेदन उनके सामने रख दिया कि वो नोएडा के डीएम नहीं रहना चाहते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)