होम कोरोना वायरसः दिल्ली के निज़ामुद्दीन में संक्रमण की घटना कैसे हुई
कोरोना वायरसः दिल्ली के निज़ामुद्दीन में संक्रमण की घटना कैसे हुई
दिल्ली के निज़ामुद्दीन में एक धार्मिक जलसे के आयोजन के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस इलाके की घेराबंदी कर दी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ पुलिस का कहना है कि करीब 200 लोग बिना किसी अनुमति के यहाँ पर इकट्ठा हुए थे.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "जब हमें पता चला कि इस तरह का आयोजन हुआ है तो फिर हमने इस मामले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया. कई लोगों को उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद अस्पताल ले जाया गया है और उनका टेस्ट किया जा रहा है."
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ निज़ामुद्दीन में तबलीग़-ए-जमात के जमावड़े में 2000 हजार से ज्यादा लोगों ने शिरकत की थी. इसमें भारत के दूसरे हिस्सों से आए हुए करीब छह सौ लोग थे और इसके साथ ही इंडोनेशिया और मलेशिया से आए लोग भी शामिल थे. 1 मार्च से 15 मार्च तक ये लोग यहां इकट्ठा हुए थे.
इसके बगल में स्थित दक्षिणी दिल्ली में कुछ लोग हो सकता है कि कोरोना के संक्रमण में आए हो. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह सूचना दी है. रविवार देर रात ये सूचना मिलने के बाद कि कई लोगों में यहां कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मेडिकल टीम लेकर यहां पहुँचे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।