होम कोरोना वायरस की लड़ाई में सेफ जोन में नजर आने लगा हरियाणा!
कोरोना वायरस की लड़ाई में सेफ जोन में नजर आने लगा हरियाणा!
भौगोलिक स्थिति के लिहाज से दिल्ली, पंजाब व राजस्थान से सटे हरियाणा राज्य ने कोरोना वायरस के संक्रमण में अब तक प्रभावी भूमिका दिखाते हुए सेफ जोन की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। 17 मार्च को कोरोना का पहला पॉजीटिव केस आने के बाद रविवार सुबह तक पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से अधिकारियों के साथ तालमेल कर बनाई गई बेहतर रणनीति का परिणाम है कि अब तक जहां 6 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक हो गए हैं, वहीं अब कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोगों में भय का माहौल कम हुआ है।
खास बात यह है कि दिल्ली, पंजाब व राजस्थान की तुलना में हरियाणा ने इस दिशा में तेज गति से कदम उठाते हुए बेहतर परिणाम दिए हैं। इसके साथ ही लॉकडाऊन के दौरान शहर से लेकर गांवों में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने, राशन देने एवं भोजन उपलब्ध करवाने में भी हरियाणा ने सकारात्मक पहल की है। यही वजह है कि लॉकडाऊन के बावजूद पूरे हरियाणा में किसी भी जगह पर लोगों को परेशानी की सूचना नहीं आई।
आंकड़ा कम होने से भय हुआ कम
गौरतलब है कि हरियाणा के गुरुग्राम में 17 मार्च को कोरोना का पहला पॉजीटिव मामला सामने आया था। इसके बाद गुरुग्राम में यह आंकड़ा 10 तक जबकि प्रदेश में 21 तक पहुंच गया है। प्रभावी लॉकडाऊन, बेहतर रणनीति एवं चिकित्सकों की लगातार असरकारक भूमिका का नतीजा रहा है कि हरियाणा के गुरुग्राम में कोरोना के 5, जबकि फरीदाबाद में 1 मरीज अब ठीक हो गए हैं। इन सभी 6 मरीजों की रिपोर्ट अब नैगेटिव आई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से अफसरों संग समन्वय कर बेहतर रणनीति के चलते ही ऐसा संभव हो पाया है। कोरोना के 6 मरीजों के ठीक होने के बाद पूरे हरियाणा में एक सकारात्मक संदेश गया है और लोगों में भय भी कम हुआ है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।