होम सरकार का मकान मालिकों को आदेश- मजदूरों-कामगारों से न वसूले किराया
सरकार का मकान मालिकों को आदेश- मजदूरों-कामगारों से न वसूले किराया
कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मजदूरों और कामगारों को बड़ी सहायता प्रदान की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि पूरे प्रदेशभर में अब कोई भी मकान मालिक कामगार या मजदूर से किराया नहीं लेगा. इस बात की जानकारी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने दी है.
सीएम योगी ने आदेश दिया कि पूरे राज्य में मकान मालिक किसी भी मजदूर तथा अलग अलग शहरों में रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से किराया न लें. अगर इसे लेकर कहीं भी शिकायत मिलती है कि तो ऐसे मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अवनीश अवस्थी ने बताया कि जो लोग बसों से अपने गांव गए हैं, उनकी स्क्रीनिंग के आदेश दिए गए हैं. इन सबको आइसोलेट किया जाएगा. इन सबको होम क्वारंटाइन में रहना ही होगा. इसे लेकर सभी जिलाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि बसों से गांव पहुंचे सभी लोगों को क्वारंटाइन किया जाए.
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है. जो लोग अब बसों में आ रहे हैं, उनकी उनके गृह जनपद में स्क्रीनिंग होगी. मुख्य सचिव ने बताया कि जरुरतमंदों के लिए पुलिस लाइन में भोजन के पैकेट बनाए जा रहे हैं. सभी जिलों में FCI के माध्यम से गेहूं भेजा जा रहा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।