होम भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 1024 हुई, 27 की मौत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 29, 2020 11:24 PM

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 1024 हुई, 27 की मौत

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 1024 हुई, 27 की मौत

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 1024 हुई, 27 की मौत

 25 मार्च स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 106 नये मामले सामने आने की पुष्टि करते हुये बताया कि इसके मरीजों कुल संख्या 1024 हो गयी है, जबकि अब तक इस वायरस के कारण 27 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान छह राज्यों में कोरोना से संक्रमित छह मरीजों की मौत हुयी है। छह नई मौतें दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में हुई हैं। महाराष्ट्र में अब तक छह लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, मध्यप्रदेश और दिल्ली में दो-दो मौतें जबकि केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बंद का लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने के बारे में अग्रवाल ने कहा कि सरकार इससे निपटने के लिए तैयार है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)