होम COVID-19: दिल्ली में आज आए 23 नए मामले, एक दिन में सबसे ज्यादा केस
COVID-19: दिल्ली में आज आए 23 नए मामले, एक दिन में सबसे ज्यादा केस
लॉकडाउनः दिल्ली सरकार के 2 अधिकारी निलंबित, 2 को नोटिस
केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार में तैनात दो अधिकारियों को कोरोनावायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के दौरान लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. वहीं दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. ट्रांसपोर्ट विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और वित्त विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को निलंबित किय़ा गया है, जबकि गृह विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और सीलमपुर के SDM को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. इनके खिलाफ लॉकडाउन को सही से लागू न करवा पाने के कारण ये कार्रवाई की गई है.
सेना के कर्नल और JCO कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए
सेना के सूत्रों के मुताबिक आज सेना के 2 अधिकारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. इनमें से एक कर्नल रैंक का ड़ॉक्टर है, जो कोलकाता में सेना के कमांड अस्पताल में है. ये डॉक्टर कुछ वक्त पहले ही दिल्ली में था. डॉक्टर के अलावा एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर (JCO) भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है.
इससे पहले ANI ने बताया था कि सेना का एक नायक रैंक का जवान COVID-19 पॉजिटिव पाया गया था, जिसे सेना के सूत्रों ने गलत बताया.
दिल्ली में भी बढ़े कोरोनावायरस के मामले
दिल्ली में भी कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 72 तक पहुंच गए हैं. रविवार को दिल्ली में 23 नए मामले सामने आए. दिल्ली में अबी तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में ये एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं. वहीं देश में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 1000 के पार पहुंच चुकी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।