होम यूपी आए 1 लाख प्रवासी श्रमिक, सीएम योगी ने सबको क्वारंटाइन का दिया आदेश

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 29, 2020 11:04 PM

यूपी आए 1 लाख प्रवासी श्रमिक, सीएम योगी ने सबको क्वारंटाइन का दिया आदेश

यूपी आए 1 लाख प्रवासी श्रमिक, सीएम योगी ने सबको क्वारंटाइन का दिया आदेश

यूपी आए 1 लाख प्रवासी श्रमिक, सीएम योगी ने सबको क्वारंटाइन का दिया आदेश

देशभर में लॉकडाउन का आज 5वां दिन हैं। कई लोग इस लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं, तो कई अपनी मजबूरी के चलते घरों से बाहर आ रहे हैं। इनमें वो प्रवासी मजदूर भी हैं जो दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों से अपने घरों की ओर पैदल ही निकल पड़े हैं। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर इन मजदूरों की भीड़ देखने को मिली। आनन फानन में योगी सरकार को उनकी मदद के लिए बसें चलानी पड़ी।

ये स्थिती राजधानी लखनऊ की भी थी। लखनऊ के चारबाग और कैसरबाग बस अड्डे पर हजारों की भीड़ पहुंच गई। यहां न यात्रियों की कोई मेडिकल जांच हुई, न ही उनका कोई रिकॉर्ड बनाया गया। जिला प्रशासन ने 200 से अधिक बसों का इंतजाम उनके गृह नगर जाने के लिए रवाना किया। इस बीच पिछले तीन दिनों में एक लाख लोग उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन लोगों को क्वारंटाइन में रखा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि 3 दिनों में दूसरे राज्यों से एक लाख से ज्यादा लोग प्रदेश में आए। इन सभी लोगों के नाम, पता, फोन नंबर की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए। इन सभी को सर्विलांस पर रखते हुए इनका अनिवार्य क्वारैंटाइन कराया जाए। सीएम ने नोएडा में संक्रमण के केस बढ़ने पर स्वास्थ्य और स्वच्छता को मजबूत करने के निर्देश दिए। इधर, प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा- जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि जिला मुख्यालयों पर पहुंच रहे कामगारों के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। गांव पहुंचने पर इनकी सूची बनाई जाए और जिन्हें आइसोलेट या क्वारैंटाइन करने की जरूरत है, उन्हें किया जाए।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना से अबतक 73 से ज्यादा मरीज संक्रमित है, वहीं शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हो चुकी। शनिवार को यहां 9 नए केस सामने आए थे। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव ने सीज फायर कंपनी पर महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। आरोप है कि कंपनी में विदेश से आए व्यक्तियों के कारण जिले के विभिन्न सेक्टरों में संक्रमण फैला। इस कंपनी के 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। यह एफआईआर एक्सप्रेस-वे नोएडा थाने में दर्ज हुई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)