होम जयपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 27, 2020 08:06 PM

जयपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया

जयपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया

जयपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया

 कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच जयपुर के 10 थाना क्षेत्रों में आज कर्फ्यू लगा दिया गया है। जयपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस मिले हैं। रामगंज इलाके में पॉजिटिव केस मिला है। पूरे राजस्थान में 22 मार्च से लॉकडाउन है। उधर, भीलवाड़ा में कोविड-19 पॉजिटिव और अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज की मौत के साथ उसके दो नजदीकी रिश्तेदार कोविड-19 पॉजिटिव के पाये गये हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 पहुंच गई है।

अधिकारियों ने दावा किया कि दोनों मरीज की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई है। इससे पूर्व एक इतावली पर्यटक की वायरस से उबरने के बाद दिल और फैंफडे की समास्याओं के चलते राजधानी के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर ने जिले में कोरोना वायरस मरीजों के लिये आईसोलेशन की सुविधा बढाने के लिये पांच निजी अस्पतालों को नियंत्रण में लिया है। कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि कोविड-19 संबंधी उपचार के लिये पांच अस्पतालों को उनके कर्मचारियों और यंत्रों के साथ नियंत्रण में लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 6445 लोगो को घर पृथक रखा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)