होम ईरान में कोरोना से 24 घंटे में 144 लोगों की मौत, देश में कोविड-19 से कुल 32,332 संक्रमित मरीज

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 27, 2020 07:58 PM

ईरान में कोरोना से 24 घंटे में 144 लोगों की मौत, देश में कोविड-19 से कुल 32,332 संक्रमित मरीज

ईरान में कोरोना से 24 घंटे में 144 लोगों की मौत, देश में कोविड-19 से कुल 32,332 संक्रमित मरीज

ईरान में कोरोना से 24 घंटे में 144 लोगों की मौत, देश में कोविड-19 से कुल 32,332 संक्रमित मरीज

ईरान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से पिछले 24 घंटे में 144 लोगों की मौत हुई है और इसके साथ ही इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2378 हो गई है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी कियानुश जहानपुर ने शुक्रवार (27 मार्च) को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान इस जानलेवा संक्रमण के 2926 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32332 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से 11133 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

ईरान ने शुक्रवार को एक सप्ताह के लिए 'सोशल डिस्टेंसिंग' योजना लागू की और कहा कि यदि अधिकारियों को आवश्यकता महसूस हुई तो इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। इस योजना के तहत एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा पर रोक, सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, स्विमिंग पूल और मनोरंजन केंद्रों को बंद करने, सभाओं पर प्रतिबंध और सिविल सर्वेंट के काम के घंटे कम करने जैसे प्रतिबंध शामिल हैं।

फ्रांस में कोरोना वायरस ने 24 घंटे में ली 365 लोगों की जान
फ्रांस में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे के दौरान 16 वर्षीय एक किशोरी सहित 365 लोगों की मौत हो गई। यह देश में इस महामारी से एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सालमोन ने संवाददाताओं से कहा कि फ्रांस में वायरस से कुल 1696 लोगों की मौत अस्पताल में हो गई। उन्होंने कहा कि इसमें उन मृतकों की संख्या शामिल नहीं है जिनकी घरों या रिटायरमेंट होम में मौत हुई है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में अभी तक 29 हजार 155 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक संख्या काफी ज्यादा हो सकती है क्योंकि अधिक खतरा वाले रोगियों की जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखी गई है।

इटली में कोरोना के 80 हजार से अधिक केस
वहीं, इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6153 नए मामले सामने आए हैं जिससे दुनिया भर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई है। यह जानकारी जॉन हॉपिकन्स विश्वविद्यालय ने दी। इटली में वायरस से संक्रमण के मामले 80 हजार 539 हो गए हैं जो लगभग चीन के बराबर है। इटली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार (26 मार्च) को कोरोना वायरस से 662 मौत की सूचना दी जिससे देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 8165 हो गई है जो दुनिया भर में सर्वाधिक है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)